नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 35,342 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 483 मौतें हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 3,12 93,062 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस समय भारत में 4,05,513 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,19,470 मौतें हो चुकी हैं। सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 38,740 लोगों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी मिली है । अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,04,68,079 हो गई है क्योंकि पिछले 44 दिनों में वायरस एक लाख से भी कम लोगों को संक्रमित कर रहा है।

वैक्सीन की कुल खुराक 42.34 करोड़ तक पहुंच गई
देश में अब तक दी जाने वाली कोविड वैक्सीन की कुल खुराक 42.34 करोड़ तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कुल 54,76,423 वैक्सीन की खुराक दी गई है। इस तरह से देश में अब तक कुल 42,34,17,030 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 22 जुलाई को अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45,29,39,545 तक पहुंच गई है, जिसमें कल गुरुवार को जांचे गए 16,68,561 नमूने शामिल हैं। भारत ने इस साल 4 मई को दो करोड़ कोविड मामलों के आंकड़े को पार किया था। इसके बाद 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 19 7377 129
आंध्र प्रदेश 23571 1911812 13209
अरुणाचल प्रदेश 4398 40102 208
असम 16205 532940 5076
बिहार 597 713998 9635
चंडीगढ़ 34 61073 809
छत्तीसगढ़ 3241 984015 13507
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 36 10584 4
दिल्ली 585 1410095 25040
गोवा 1376 165700 3123
गुजरात 370 814162 10076
हरियाणा 765 759287 9613
हिमाचल प्रदेश 935 200356 3509
जम्मू और कश्मीर 1513 314454 4373
झारखंड 305 341419 5122
कर्नाटक 24718 2828983 36293
केरल 129381 3072895 15739
लद्दाख 83 19995 206
लक्षद्वीप 67 9984 49
मध्य प्रदेश 185 781024 10512
महाराष्ट्र 97513 6016506 131038
मणिपुर 10395 77147 1436
मेघालय 4413 53945 988
मिजोरम 7744 22617 131
नागालैंड 1237 25251 536
ओडिशा 17466 939160 5308
पुद्दुचेरी 955 117265 1783
पंजाब 811 581529 16250
राजस्थान 360 944150 8952
सिक्किम 2719 21294 328
तमिलनाडु 25526 2483676 33838
तेलंगाना 9857 625738 3774
त्रिपुरा 4251 70623 734
उत्तराखंड 649 333621 7359
उत्तर प्रदेश 1028 1684286 22743
पश्चिम बंगाल 12205 1491016 18040

National News inextlive from India News Desk