नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 53,370 ताजा मामलों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 78.14 लाख तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,14,682 हो गई है। कोरोना की वजह से देश में 24 घंटे के अंतराल में 650 लोगों की जान जाने से अब तक 1,17,956 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। देश में अब तक 70,16,046 लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 89.78 प्रतिशत हो गया है।

देश में संक्रमण के 6,80,680 सक्रिय मामले

वहीं कोरोना वायरस से मृत्यु दर घटकर 1.51 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि देश में संक्रमण के 6,80,680 सक्रिय मामले हैं। आईसीएमआर के अनुसार, 23 अक्टूबर तक कुल 10,13,82,564 नमूनों का संचयी परीक्षण किया गया है। इसमें 12,69,479 नमूनों का शुक्रवार को परीक्षण किया गया है। देश में हुई 650 नई माैतों में महाराष्ट्र से 184, पश्चिम बंगाल से 60, छत्तीसगढ़ से 58, कर्नाटक से 51, उत्तर प्रदेश से 40, तमिलनाडु से 33 और दिल्ली और केरल से 26-26 लोग शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 204 3945 58
आंध्र प्रदेश 31721 762419 6544
अरुणाचल प्रदेश 2499 11613 33
असम 22963 179846 900
बिहार 10630 198532 1034
चंडीगढ़ 697 13009 214
छत्तीसगढ़ 24620 146222 1738
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 51 3167 2
दिल्ली 26001 316214 6189
गोवा 2824 38421 568
गुजरात 13963 147435 3673
हरियाणा 10082 143978 1705
हिमाचल प्रदेश 2620 17135 285
जम्मू और कश्मीर 7842 81486 1424
झारखंड 6055 92128 862
कर्नाटक 89502 693584 10821
केरल 95760 280793 1281
लद्दाख 788 4984 68
मध्य प्रदेश 11761 150678 2855
महाराष्ट्र 144426 1445103 43015
मणिपुर 4083 12562 132
मेघालय 1631 7091 79
मिजोरम 198 2189 0
नागालैंड 1838 6570 28
ओड़िशा 17255 259418 1214
पुद्दुचेरी 3975 29427 584
पंजाब 4327 121735 4095
राजस्थान 17775 162981 1814
सिक्किम 242 3465 63
तमिलनाडु 32960 659432 10858
तेलंगाना 19937 209034 1303
त्रिपुरा 2055 27740 340
उत्तराखंड 4656 54161 979
उत्तर प्रदेश 28268 430962 6830
पश्चिम बंगाल 36471 298587 6368
कुल मामले 680680 7016046 117956

National News inextlive from India News Desk