नई दिल्ली (पीटीआई) कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या मंगलवार को 5,598 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण की संख्या 1.98 लाख पार कर गई है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस बीमारी के सक्रिय मामले 97,581 तक पहुंच गए हैं और 95,526 लोग अब तक ठीक हो चुके। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.07 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 1,98,706 मामलों के साथ, भारत अब अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में सातवें स्थान पर है। सोमवार सुबह से अब तक हुई 204 मौतों में से 76 महाराष्ट्र में, 50 दिल्ली में, 25 गुजरात में और 11 तमिलनाडु में हैं।

पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कोविड-19 से आठ लोगों की मौत हो गई है, इसके बाद तेलंगाना में छह, और राजस्थान व उत्तर प्रदेश में चार-चार लोग मारे गए हैं। बिहार और जम्मू और कश्मीर में तीन और आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक मौतें हुईं हैं। कुल 5,598 मौतों में से 2,362 के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है, गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्य प्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 217 मौतें हो चुकी हैं, जबकि संक्रमण के कारण राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88 और आंध्र प्रदेश में 64 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। वहीं, कर्नाटक में 52 और पंजाब में 45, जम्मू और कश्मीर में 31 व बिहार में 24 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में 31 लोगों ने गंवाई जान

हरियाणा में कोरोना से 31 लोग मारे गए है, इसके बाद केरल में 10 और ओडिशा में सात लोग मारे गए हैं। उत्तराखंड में छह मौतें हुई हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पांच लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़ और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक मौत हुई है। सबसे अधिक पॉजिटिव मामले महाराष्ट्र से 70,013 हैं, इसके बाद तमिलनाडु से 23,495, दिल्ली से 20,834 और गुजरात से 17,200 हैं। राजस्थान में 8,980 मामले हैं, मध्य प्रदेश में 8,283 और उत्तर प्रदेश में 8,075 मामले हैं।वहीं, कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 5,772, बिहार में 3,926 और आंध्र प्रदेश में 3,783 हो गई है।

National News inextlive from India News Desk