नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए दैनिक मामले 1 लाख से कम दर्ज किए हैं। बुधवार को 24 घंटों में 92,596 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए। भारत में कोविड मामलों की कुल संख्या अब 2,90,89,069 है, जिसमें 12,31,415 सक्रिय मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में, 2,219 और लोगों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया है। इससे भारत में कोरोना वायरस से अब तक 3,53,528 मौतें हुई हैं। कल 8 जून को, भारत ने 86,498 मामले दर्ज किए, जो 2 अप्रैल के बाद से सबसे कम है जब देश में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए थे।

2,75,04,126 लोग ठीक हो चुके
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,62,664 लोगों को छुट्टी दी गई है। अब तक कुल 2,75,04,126 लोग ठीक हो चुके हैं। हफ्तों तक काेरोना क्रूर दूसरी लहर से जूझने के बाद भारत ने ताजा कोविड मामले पहली बार 17 मई को गिरावट दर्ज की। इस दिन तीन लाख से नीचे नए मामले दर्ज किए। मामलों में स्पाइक की बात करें तो 7 मई को कोरोना वायरस के दैनिक मामले 4,14,188 के हाईएस्ट रिकाॅर्ड पर पहुंचे थे।

दैनिक माैतों के केस भारत आगे
पिछले तीन हफ्तों में, भारत में 93,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। भारत ने 21 मई को कोविड से 4,529 मौतों का हाईएस्ट रिकाॅर्ड दर्ज किया था। यह 12 जनवरी, 2021 को अमेरिका में 4,468 और 6 अप्रैल, 2021 को ब्राजील में 4,211 मौतों को पार कर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 23,90,58,360 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 27,76,096 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

National News inextlive from India News Desk