नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 96,424 नए मामलों और 1,172 मौतों की भारी वृद्धि के साथ, शुक्रवार को भारत में कोविड-19 टैली ने 52 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। ऐसे में अब तक देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है। इसके अलावा यहां 84,372 लोगों की इस महामारी की चपेट में आने से जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल 52,14,677 मामलों में से, 10,17,754 अभी सक्रिय मामले हैं। वहीं 41,12,551 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली भी प्रभावित
महाराष्ट्र सबसे बुरी स्थिति वाला राज्य है। इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली प्रभावित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में डेथ रेट 1.63 प्रतिशत तक पहुंच गया है जबकि रिकवरी रेट 78.64 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें पिछले 24 घंटों में 10,06,615 का परीक्षण हुआ।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 174 3378 52
आंध्र प्रदेश 88197 508088 5177
अरुणाचल प्रदेश 1871 4967 13
असम 28208 121613 528
बिहार 13156 150040 855
चंडीगढ़ 3085 6062 109
छत्तीसगढ़ 36036 41111 628
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 221 2608 2
दिल्ली 31721 198103 4877
गोवा 5612 20844 327
गुजरात 15975 99681 3270
हरियाणा 21014 81690 1069
हिमाचल प्रदेश 4146 6946 98
जम्मू और कश्मीर 20239 38521 951
झारखंड 13703 52807 590
कर्नाटक 103650 383077 7629
केरल 34380 87345 489
लद्दाख 972 2558 46
मध्य प्रदेश 21631 74398 1877
महाराष्ट्र 302135 812354 31351
मणिपुर 1841 6538 51
मेघालय 1983 2342 31
मिजोरम 585 949 0
नागालैंड 1193 4098 15
ओड़िशा 33026 133466 669
पुद्दुचेरी 4744 16253 431
पंजाब 21568 65818 2646
राजस्थान 17495 90685 1293
सिक्किम 463 1789 22
तमिलनाडु 46610 470192 8618
तेलंगाना 30673 135357 1016
त्रिपुरा 7162 13559 228
उत्तराखंड 11714 24965 460
उत्तर प्रदेश 68235 263288 4771
पश्चिम बंगाल 24336 187061 4183
कुल मामले 1017754 4112551 84372

National News inextlive from India News Desk