नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India : देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन एक बड़ा उछाल दर्ज हो रहा है। मंगलवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे में1,68,063 नए कोरोना वायरस संक्रमण दर्ज किए। इस तरह से भारत में कोविड​-19 मामलों की कुल संख्या 3,58,75,790 पहुंच गई है। इसमें कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 4,461 मामले शामिल हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 8,21,446 हो गए, जो 208 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं पिछले 24 घंटे में 277 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,84,213 हो गई है।

देश में अब तक कुल 4,84,213 मौतें हुई

227 नए लोगों में केरल के 166 और दिल्ली के 17 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 4,84,213 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,41,647, केरल से 49,757, कर्नाटक से 38,374, तमिलनाडु से 36,866, दिल्ली से 25,177, उत्तर प्रदेश से 22,932 और पश्चिम बंगाल से 19,917 मौतें हुई हैं।

ओमिक्रोन से 1,711 लोग ठीक हो चुके

ओमिक्रोन के कुल मामलों में से 1,711 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,247 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले दर्ज किए गए। वहीं राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर घटकर 96.36 प्रतिशत हो गई है।

3,45,70,131 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं

24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 97,827 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 152.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

National News inextlive from India News Desk