नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 18,552 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 386 नई मौतें हुईं। इस तरह से देश में 5,08,953 मामले दर्ज हुए और 15,685 तक माैतें हुई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तुलना में मृतकों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में 1,97,387 सक्रिय मामले और 2,95,880 केस रिकवर हुए हैं। रिकवरी दर 58.24 प्रतिशत पर मजबूत बनी हुई है। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र ने अब तक देश में सबसे ज्यादा 1,52,765 मामले दर्ज किए हैं। वहीं मेघालय में अब तक सबसे कम 47 मामले दर्ज हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में 2,24,479 कोविड -19 परीक्षण किए गए
भारत को 4 लाख से 5 लाख मामलों में पहुंचने में सिर्फ छह दिन लगे। महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 5,024 ताजा मामलों की स्पाइक दर्ज की। दिल्ली में 77,240 मामले और 2,492 मौतें हुईं, इसके बाद तमिलनाडु में 74,622 और 957 मौतें हुईं।10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में 30,095 मामलों के साथ गुजरात और 1,771 मौतें, उत्तर प्रदेश (20,943), राजस्थान (16,660), मध्य प्रदेश (12,798), पश्चिम बंगाल (16,190), हरियाणा (12,884), कर्नाटक, (11,005), आंध्र प्रदेश (11,489) और तेलंगाना में (12,349) मामले हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 2,24,479 कोविड -19 परीक्षण किए गए।

National News inextlive from India News Desk