नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India भारत में एक दिन में 47,638 नए संक्रमणों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 84,11,724 तक पहुंच गया है। वहीं 670 नई माैतों के साथ मरने वालों की संख्या 1,24,985 हो गई है। हालांकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तक 77.65 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। 77,65,966 लोगों के ठीक हो जाने देश में रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं डेथ रेट 1.49 प्रतिशत है। कोविड​​-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार आठवें दिन 6 लाख से नीचे रही।

5,54,29,095 नमूनों का परीक्षण 5 नवंबर तक

देश में आज तक 5,20,773 कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गया। आईसीएमआर के अनुसार, गुरुवार को परीक्षण किए जा रहे 12,20,711 नमूनों के साथ कुल 5,54,29,095 नमूनों का परीक्षण 5 नवंबर तक किया गया है।

जानें देश में अब तककिस राज्य से हुई कितनी माैतें

670 नए लोगों में महाराष्ट्र से 256, दिल्ली से 66, पश्चिम बंगाल से 54, छत्तीसगढ़ से 44, कर्नाटक से 31, तमिलनाडु से 28, उत्तर प्रदेश से 27 और केरल से 26 शामिल हैं। देश में अब तक हुई कुल 1,24,985 मौतों में महाराष्ट्र से 44,804, कर्नाटक से 11,312, तमिलनाडु से 11,272, उत्तर प्रदेश से 7,131, पश्चिम बंगाल से 7,122, दिल्ली से 6,769, आंध्र प्रदेश से 6,757, पंजाब से 4,281 और गुजरात से 3,744 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 70 प्रतिशत से अधिक मौतें हुईं कॉमरबिटीडीज से हुर्ह है।

National News inextlive from India News Desk