नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े स्तर पर फैला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अपडेट किए गए कोविड-19 मामलों में एक दिन में 41,322 नए केस दर्ज हुए हैं। इस तरह से कुल कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 93,51,109 हो गए हैं। हालांकि इन कुल संक्रमितों में 87,59,969 लोग इससे ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 93.68 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। काेविड -19 डेथ रेट 1.46 प्रतिशत है।
मृतकों की संख्या 1,36,200 तक पहुंच गई
वहीं एक दिन में 485 लोगों की माैत होने से मृतकों की संख्या 1,36,200 तक पहुंच गई। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो 4,54,940 लोग इसकी चपेट में हैं। इसमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 18 वें दिन 5 लाख से नीचे रही। आईसीएमआर के अनुसार, 13.82 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण 27 नवंबर को किया गया है। शुक्रवार को 11,57,605 नमूनों का परीक्षण हुआ है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 120 4508 61
आंध्र प्रदेश 12137 847325 6976
अरुणाचल प्रदेश 911 15270 50
असम 3272 208068 980
बिहार 5401 226267 1248
चंडीगढ़ 1190 15697 270
छत्तीसगढ़ 21839 208183 2813
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 27 3301 2
दिल्ली 38181 509654 8909
गोवा 1313 45492 686
गुजरात 14732 186446 3938
हरियाणा 20400 206001 2345
हिमाचल प्रदेश 8205 29510 612
जम्मू और कश्मीर 5236 101959 1676
झारखंड 2162 105453 962
कर्नाटक 25398 843950 11738
केरल 64014 521522 2171
लद्दाख 904 7254 114
मध्य प्रदेश 14677 183696 3224
महाराष्ट्र 89025 1672627 46898
मणिपुर 3252 21006 256
मेघालय 917 10606 110
मिजोरम 434 3367 5
नागालैंड 1222 9805 64
ओड़िशा 5774 309747 1718
पुद्दुचेरी 514 35733 609
पंजाब 7719 137630 4737
राजस्थान 28183 229602 2255
सिक्किम 264 4541 103
तमिलनाडु 11109 754826 11681
तेलंगाना 10637 256330 1451
त्रिपुरा 703 31568 370
उत्तराखंड 4812 67514 1201
उत्तर प्रदेश 25639 504411 7697
पश्चिम बंगाल 24617 441100 8270
कुल मामले 454940 8759969 136200

National News inextlive from India News Desk