नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा देश में शनिवार को 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा पिछले 24 घंटों में 25,153 नए संक्रमणों के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से मृतकों के आंकड़े पर नजर डालें तो देश में मरने वालों की संख्या 1,45,136 पहुंच गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 16,00,90,514 नमूनों का 18 दिसंबर तक परीक्षण किया गया है। शुक्रवार को 11,71,868 नमूनों का परीक्षण किया गया।


नेशनल रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा
हालांकि इस बीच एक राहत भरी बात ये है कि कोरोना वायरस मामलों में नेशनल रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 95,50,712 लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं। इस समय देश में 3,08,751 सक्रिय मामले हैं। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन तो कुछ मरीज अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 96 4712 61
आंध्र प्रदेश 4377 866359 7070
अरुणाचल प्रदेश 234 16322 55
असम 3539 210700 1011
बिहार 5370 238316 1341
चंडीगढ़ 535 18139 305
छत्तीसगढ़ 17488 244247 3163
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 10 3350 2
दिल्ली 11419 593137 10219
गोवा 961 48170 718
गुजरात 12360 216683 4220
हरियाणा 6577 247097 2803
हिमाचल प्रदेश 5974 44784 867
जम्मू और कश्मीर 4244 111628 1833
झारखंड 1707 109891 1008
कर्नाटक 15399 879735 11989
केरल 59043 632065 2757
लद्दाख 473 8655 124
मध्य प्रदेश 11876 213801 3453
महाराष्ट्र 61471 1778722 48574
मणिपुर 1835 25371 334
मेघालय 586 12470 133
मिजोरम 160 3943 7
नागालैंड 554 11205 73
ओड़िशा 2729 320947 1829
पुद्दुचेरी 316 36731 623
पंजाब 5981 151119 5170
राजस्थान 13058 281372 2599
सिक्किम 304 5012 123
तमिलनाडु 9781 782915 11954
तेलंगाना 6942 272370 1510
त्रिपुरा 265 32501 378
उत्तराखंड 6067 77803 1399
उत्तर प्रदेश 17955 546087 8154
पश्चिम बंगाल 19065 504353 9277
कुल मामले 308751 9550712 145136

National News inextlive from India News Desk