नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले दर्ज हुए और 24 घंटे के दौरान 1,069 लोगों की माैत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 1,00,842 और अब तक 64,73,544 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। अब तक 54,27,706 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 83.84 प्रतिशत हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई।
संक्रमण के 9,44,996 सक्रिय मामले
वर्तमान में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,44,996 सक्रिय मामले हैं। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का।यह 16 सितंबर को 50 लाख हो गया और 28 सितंबर को 60 लाख को पार कर गया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 2 अक्टूबर तक कुल 7,78,50,403 नमूनों का संचयी परीक्षण किया गया है, जिनमें से शुक्रवार को 11,32,675 का परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 174 3631 53
आंध्र प्रदेश 56897 643993 5900
अरुणाचल प्रदेश 3019 7183 18
असम 34128 148963 721
बिहार 12077 172449 910
चंडीगढ़ 1881 10162 169
छत्तीसगढ़ 29693 88095 1002
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 100 2959 2
दिल्ली 26450 253784 5438
गोवा 5009 29004 442
गुजरात 16735 119683 3475
हरियाणा 13247 116716 1425
हिमाचल प्रदेश 3256 11996 202
जम्मू और कश्मीर 16089 59952 1212
झारखंड 11243 73428 729
कर्नाटक 112005 499506 9119
केरल 77564 135144 791
लद्दाख 1094 3274 61
मध्य प्रदेश 20124 109611 2372
महाराष्ट्र 261313 1117720 37480
मणिपुर 2336 8992 69
मेघालय 1755 4226 52
मिजोरम 344 1759 0
नागालैंड 1090 5211 17
ओड़िशा 31331 194128 875
पुद्दुचेरी 5054 22948 532
पंजाब 14935 97777 3501
राजस्थान 20942 117238 1516
सिक्किम 642 2409 41
तमिलनाडु 46294 552938 9653
तेलंगाना 28328 167846 1153
त्रिपुरा 5366 20897 289
उत्तराखंड 8504 40419 636
उत्तर प्रदेश 49112 351966 5917
पश्चिम बंगाल 26865 231699 5070
कुल मामले 944996 5427706 100842

National News inextlive from India News Desk