नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के कोविड ​​-19 के मामलों में एक दिन में 94,372 संक्रमण के नए मामले और जुड़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस तरह से देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 47,54,356 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 1,114 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 78,586 हो गई। हालांकि अब तक 37,02,595 लोगों ने ठीक होक नेशनल रिकवरी रेट को रविवार को 77.88 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण का डेथ रेट पहले से घटकर 1.65 प्रतिशत हो गया है।

शनिवार को 10,71,702 नमूनों का परीक्षण हुआ

देश में कोविड-19 के 9,73,175 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का होम आइसोलेशन से लेकर अस्पताल तक में उपचार हो रहा है। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार कर लिया, 23 अगस्त को 30 लाख और यह 5 सितंबर को 40 लाख हो गया। आईसीएमआर के अनुसार, 12 सितंबर तक कुल 5,62,60,928 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें अकेले शनिवार को 10,71,702 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 391लोगों की गई जान

वहीं 1,114 नई मौतों में से, 391 महाराष्ट्र से, कर्नाटक से 94, तमिलनाडु और पंजाब से 76-76, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 67-67, पश्चिम बंगाल से 59, मध्य प्रदेश से 37, दिल्ली से 28, हरियाणा से 24, असम से 23, छत्तीसगढ़ से 20, केरल और गुजरात से 15-15, राजस्थान और उत्तराखंड से 14-14 माैतें दर्ज हुई हैं। त्रिपुरा से 12, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना से 11-11, गोवा, जम्मू और कश्मीर और झारखंड से 10-10 माैतें हुई हैं।

उत्तर प्रदेश से 4,349 माैतें अब तक दर्ज की गई हैं

चंडीगढ़ से छह, पुडुचेरी से पांच, सिक्किम से तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, जबकि मेघालय, मणिपुर लद्दाख ने एक-एक मौत का केस दर्ज कराया है। देश में अब तक कुल 78,586 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 29,115, तमिलनाडु से 8,307, कर्नाटक से 7,161, आंध्र प्रदेश से 4,846, दिल्ली से 4,715, उत्तर प्रदेश से 4,349, पश्चिम बंगाल से 3,887, गुजरात से 3,195 मौतें हुई हैं। और पंजाब से 2,288 और मध्य प्रदेश से 1,728 माैतें दर्ज है।

National News inextlive from India News Desk