नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेज हो चुकी हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 68,898 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 68 हजार से अधिक नए मामलों की वजह से देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 29 लाख पार हो गई है। इस समय देश में कोरोना वायरस के मामले 29,05,824 पहुंच गए हैं। कुल मामलों में 6,92,028 सक्रिय मामले हैं। वहीं 21,58,947 रोगी ठीक हो चुके हैं। वहीं देश भर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 983 मौतें हुईं है। इस तरह से देश में मृतकों की संख्या 54,849 पहुंच गई है। वहीं मंत्रालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
अब तक 3,34,67,237 सैंपल की हो चुकी जांच
महाराष्ट्र में कुल 1,62,806 सक्रिय मामले हैं और कोविड-19 के कारण 21,359 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में कुल 53,283 सक्रिय मामले और 6,239 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में कुल 87,177 सक्रिय मामले और 3,001 मौतें हुई हैं। कर्नाटक में कुल 82,165 सक्रिय मामले और 4,429 मौतें हुई हैं। दिल्ली के सक्रिय मामले 11,271 और 4,257 मौतें हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को कहा कि 20 अगस्त तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 3,34,67,237 है, जिसमें 8,05,985 नमूने शामिल हैं। एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मामलों की रिपोर्ट में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक दिन में करीब 70 हजार नए मामले रिकाॅर्ड हुए थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 1011 1638 31
आंध्र प्रदेश 87177 235218 3001
अरुणाचल प्रदेश 968 2093 5
असम 22711 63120 221
बिहार 26789 87660 492
चंडीगढ़ 1094 1390 31
छत्तीसगढ़ 6594 11739 168
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 401 1627 2
दिल्ली 11271 141826 4257
गोवा 3910 9063 126
गुजरात 14308 65946 2853
हरियाणा 7555 42793 578
हिमाचल प्रदेश 1430 3085 23
जम्मू और कश्मीर 6914 23225 578
झारखंड 9410 17057 286
कर्नाटक 82165 170381 4429
केरल 18184 33824 191
लद्दाख 623 1436 18
मध्य प्रदेश 10782 37540 1171
महाराष्ट्र 162806 459124 21359
मणिपुर 1905 3002 18
मेघालय 925 730 6
मिजोरम 493 402 0
नागालैंड 1654 1921 8
ओड़िशा 21063 48577 380
पुद्दुचेरी 3521 5634 137
पंजाब 13830 23037 957
राजस्थान 14508 51190 921
सिक्किम 460 827 3
तमिलनाडु 53283 301913 6239
तेलंगाना 21687 76967 737
त्रिपुरा 2373 5649 69
उत्तराखंड 4016 9433 187
उत्तर प्रदेश 48511 121090 2733
पश्चिम बंगाल 27696 98789 2634
कुल मामले 692028 2158946 54849

National News inextlive from India News Desk