नई दिल्ली (एएनआई)। देश में काेरोना वायरस के मामले आज 95 लाख का आंकड़ा पार गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,551 नए संक्रमणों के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 95,34,965 हो गई है। वहीं एक दिन में 526 नई मौतों के साथ देश में अब तक 1,38,648 लोगों की माैत हो गई है। हालांकि अब तक के कुल कोरोना वायरस संक्रमितों में 89,73,373 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या 14,35,57,647
वहीं वर्तमान में 4,22,943 सक्रिय मामले हैं। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में आयोजित कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या 14,35,57,647 है। इनमें से 11,11,698 कोविड-19 परीक्षण कल किए गए थे। आज 26 वां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। पिछली बार दैनिक नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 79 4583 61
आंध्र प्रदेश 6924 855485 7003
अरुणाचल प्रदेश 778 15488 54
असम 3519 208669 983
बिहार 5768 228797 1274
चंडीगढ़ 1082 16279 281
छत्तीसगढ़ 19749 218195 2919
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 16 3322 2
दिल्ली 30302 538680 9342
गोवा 1416 46132 693
गुजरात 14813 193938 4018
हरियाणा 16673 218443 2488
हिमाचल प्रदेश 7813 33370 677
जम्मू और कश्मीर 4951 104471 1708
झारखंड 1907 106660 971
कर्नाटक 24169 851690 11808
केरल 61587 550788 2298
लद्दाख 862 7642 119
मध्य प्रदेश 14019 191618 3287
महाराष्ट्र 89611 1695208 47357
मणिपुर 3162 21937 291
मेघालय 686 11154 114
मिजोरम 291 3584 6
नागालैंड 723 10467 64
ओड़िशा 4439 313394 1750
पुद्दुचेरी 432 36035 612
पंजाब 7694 140772 4842
राजस्थान 26710 243340 2350
सिक्किम 300 4661 111
तमिलनाडु 10999 762015 11733
तेलंगाना 8999 261028 1465
त्रिपुरा 552 31879 372
उत्तराखंड 4955 69578 1251
उत्तर प्रदेश 22797 516694 7817
पश्चिम बंगाल 24166 457377 8527
कुल मामले 422943 8973373 138648

National News inextlive from India News Desk