नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर बरप रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 69,921 नए सकारात्मक मामले और 819 मौतें हुईं। इस तरह से भारत में कोविड-19 केस की टैली 36,91,167 तक पहुंच गई है और 65,288 लोग इस बीमारी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। भारत में इस समय 7,85,996 सक्रिय मामले हैं और 28,39,883 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से कुछ का इलाज अस्पताल में तो कुछ का इलाज होम आइसोलेशन में हुआ है।
अब तक 10.16 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, सोमवार को 10.16 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया और देश में अब तक कुल 4,33,24,834 नमूनों का परीक्षण 31 अगस्त तक किया गया है। इसके बअलावा देश में रिकवरी रेट भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस की मृत्यु दर में और गिरावट आई है और यह 1.77 प्रतिशत हो गई है। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 23 अगस्त को 30 लाख हो गई। वहीं देश में कल कोरोना वायरस के 78,512 नए मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 439 2647 46
आंध्र प्रदेश 100276 330526 3969
अरुणाचल प्रदेश 1220 2885 7
असम 23273 85461 306
बिहार 16335 119540 582
चंडीगढ़ 1859 2431 56
छत्तीसगढ़ 14237 16989 277
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 284 2081 2
दिल्ली 14626 155678 4444
गोवा 3649 13577 192
गुजरात 15524 77756 3020
हरियाणा 11371 52672 689
हिमाचल प्रदेश 1563 4515 38
जम्मू और कश्मीर 7980 29015 703
झारखंड 14096 27143 417
कर्नाटक 87254 249467 5702
केरल 23553 51538 294
लद्दाख 773 1874 34
मध्य प्रदेश 13914 48657 1394
महाराष्ट्र 194399 573559 24583
मणिपुर 1894 4330 28
मेघालय 1196 1162 10
मिजोरम 420 591 0
नागालैंड 874 3067 9
ओड़िशा 25758 77286 492
पुद्दुचेरी 4849 9334 228
पंजाब 15512 37027 1453
राजस्थान 13825 66812 1056
सिक्किम 424 1225 3
तमिलनाडु 52578 368141 7322
तेलंगाना 31699 95162 836
त्रिपुरा 4366 7674 113
उत्तराखंड 5908 13650 269
उत्तर प्रदेश 54788 172140 3486
पश्चिम बंगाल 25280 134270 3228
कुल मामले 785996 2839882 65288

National News inextlive from India News Desk