नई दिल्ली (पीटीआई)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़कर 58 लाख पार हो गए हैं। हालांकि इस दाैरान करीब 47 लाख से अधिक लोगों ने इस बीमारी से निजात भी पाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को नेशनल रिकवरी रेट बढ़ाकर 81.74 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,052 नए केस दर्ज हुए हैं। इन नए संक्रमणों के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अब तक 58,18,570 पहुंच गई है। इसके अलावा 24 घंटे के अंतराल में बीमारी के कारण 1,141 लोगों की मौत के साथ यहां अब तक 92,290 लोगों की मौत हो चुकी है।
6,89,28,440 नमूनों का परीक्षण किया गया
कोरोना वायरस से अब तक 47,56,164 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं यहां डेथ रेट 1.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,70,116 सक्रिय मामले हैं। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को यह 50 लाख हो गया। आईसीएमआर के अनुसार, 24 सितंबर तक कुल 6,89,28,440 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें गुरुवार को 14,92,409 नमूनों का परीक्षण किया गया है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 189 3503 52
आंध्र प्रदेश 69353 579474 5558
अरुणाचल प्रदेश 2331 6071 14
असम 29830 135144 608
बिहार 13015 160178 878
चंडीगढ़ 2482 8342 144
छत्तीसगढ़ 36038 58833 752
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 190 2785 2
दिल्ली 31125 224375 5123
गोवा 5822 24347 383
गुजरात 16327 109079 3381
हरियाणा 18889 98410 1255
हिमाचल प्रदेश 3984 9252 150
जम्मू और कश्मीर 19451 48079 1084
झारखंड 12841 62945 652
कर्नाटक 95568 444658 8331
केरल 45993 107850 613
लद्दाख 1022 2893 54
मध्य प्रदेश 22744 90495 2122
महाराष्ट्र 275404 973214 34345
मणिपुर 2106 7369 62
मेघालय 1977 3058 43
मिजोरम 681 1105 0
नागालैंड 1088 4626 16
ओड़िशा 35092 161044 752
पुद्दुचेरी 5097 19311 487
पंजाब 20679 81475 3066
राजस्थान 18993 102330 1397
सिक्किम 607 2054 31
तमिलनाडु 46405 508210 9076
तेलंगाना 30387 150160 1080
त्रिपुरा 6378 17487 265
उत्तराखंड 11507 32355 542
उत्तर प्रदेश 61300 307611 5366
पश्चिम बंगाल 25221 208042 4606
कुल मामले 970116 4756164 92290

National News inextlive from India News Desk