नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले 83 लाख से अधिक हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अपडेट किए गए नए मामलों की संख्या 46,253 है। इस तरह से भारत में संक्रमितों की संख्या 83,13,876 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों 514 लोगों की माैत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई है। हालांकि रिकवरी की संख्या बढ़कर 76.56 लाख हो गई, जो नेशनल रिकवरी रेट को 92 प्रतिशत तक पहुंचा देती है। देश में अब तक 76,56,478 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।
सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छठे दिन छह लाख से नीचे रही
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छठे दिन छह लाख से नीचे रही। देश में इस समय 5,33,787 सक्रिय मामले हैं। कोविड-19 के मामलों ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गया था। आईसीएमआर के अनुसार मंगलवार को परीक्षण किए गए 12,09,609 नमूनों के साथ अब तक कुल 11,29,98,959 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 159 4153 60
आंध्र प्रदेश 21672 802325 6734
अरुणाचल प्रदेश 1674 13367 42
असम 8385 198042 934
बिहार 6423 210672 1108
चंडीगढ़ 629 13751 228
छत्तीसगढ़ 21770 168201 2266
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 30 3225 2
दिल्ली 36375 360069 6652
गोवा 2209 41362 618
गुजरात 12429 159311 3731
हरियाणा 13338 156975 1817
हिमाचल प्रदेश 3119 19469 344
जम्मू और कश्मीर 5968 88718 1502
झारखंड 5021 96975 891
कर्नाटक 40414 780735 11247
केरल 84826 364745 1559
लद्दाख 664 5701 76
मध्य प्रदेश 8044 162366 2974
महाराष्ट्र 117168 1531277 44248
मणिपुर 3597 15460 184
मेघालय 971 8680 90
मिजोरम 516 2376 1
नागालैंड 1240 7869 42
ओड़िशा 12510 280553 1352
पुद्दुचेरी 2445 32284 596
पंजाब 4226 126315 4245
राजस्थान 16385 183899 1936
सिक्किम 271 3660 73
तमिलनाडु 19201 701527 11214
तेलंगाना 18100 224686 1357
त्रिपुरा 1322 29430 353
उत्तराखंड 3705 58459 1033
उत्तर प्रदेश 22538 457708 7089
पश्चिम बंगाल 36443 342133 7013
कुल मामले 533787 7656478 123611

National News inextlive from India News Desk