नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के मामलाें की संख्या भारत में 60 लाख पार हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को 82,170 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 60,74,702 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 1,039 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 95,542 हो गई है। देश में इस समय कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की जांच करें तो मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 9,62,640 सक्रिय मामले हैं।
ठीक होने वालों की संख्या में भी हर दिन इजाफा हो रहा
हालांकि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में भी हर दिन इजाफा हो रहा है। अब तक 50,16,520 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। भारत में यह रिकवरी 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं डेथ रेट 1.57 प्रतिशत रह गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक 7.20-करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें रविवार को 7.09-लाख परीक्षण किए गए हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 188 3553 53
आंध्र प्रदेश 64876 605090 5708
अरुणाचल प्रदेश 2495 6495 14
असम 29350 139980 655
बिहार 12827 164987 888
चंडीगढ़ 2303 9103 147
छत्तीसगढ़ 31661 72224 848
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 152 2848 2
दिल्ली 29228 236651 5235
गोवा 5097 26460 401
गुजरात 16633 113008 3416
हरियाणा 16485 105990 1307
हिमाचल प्रदेश 3657 10359 175
जम्मू और कश्मीर 18199 52859 1132
झारखंड 12433 66797 679
कर्नाटक 104743 462241 8582
केरल 56786 117921 677
लद्दाख 1013 3032 58
मध्य प्रदेश 22431 97571 2207
महाराष्ट्र 273646 1030015 35571
मणिपुर 2359 7876 64
मेघालय 1480 3779 43
मिजोरम 535 1373 0
नागालैंड 1042 4888 16
ओड़िशा 35006 173571 797
पुद्दुचेरी 5239 20648 513
पंजाब 18556 88312 3238
राजस्थान 19700 107718 1441
सिक्किम 692 2146 33
तमिलनाडु 46341 525154 9313
तेलंगाना 29673 156431 1107
त्रिपुरा 5689 18959 273
उत्तराखंड 10799 35672 574
उत्तर प्रदेश 55603 325888 5594
पश्चिम बंगाल 25723 216921 4781
कुल मामले 962640 5016520 95542

National News inextlive from India News Desk