नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार चौथे दिन एक लाख से नीचे दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 91,702 नए मामले सामने आए हैं। भारत में इन नए मामलों की वजह से कुल संक्रमितों की संख्या 2,92,74,823 हो गई है। वहीं 3,403 दैनिक मौतों के साथ देश में कोविड-19 की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,63,079 हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49 प्रतिशत और रिकवरी रेट 94.93 प्रतिशत है।


ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटकर 11,21,671 हो गए। इसमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। लगातार 29वें दिन रोजाना नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई।


गुरुवार को 20,44,131 परीक्षण किए गए
भारत में नेशनल रिकवरी रेट 94.93 प्रतिशत हो गया है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमितों का पता लगाने के लिए गुरुवार को 20,44,131 परीक्षण किए गए। अब तक कुल 37,42,42,384 हो गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ

National News inextlive from India News Desk