नई दिल्ली (पीटीआई)। कोराेना वायरस पीड़ितों की संख्या 59,662 हो गई है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 1,981 पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में 95 मौतों और 3,320 मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 39,834 है, जबकि 17,846 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं एक मरीज पलायन कर चुका है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार, अब तक लगभग 29.91 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पंजाब और हरियाणा में एक-एक माैत हुई

शुक्रवार सुबह से अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 37, गुजरात में 24, पश्चिम बंगाल में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तीन-तीन और दिल्ली से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं पंजाब और हरियाणा में एक-एक माैत हुई है। झारखंड में तीन और ओडिशा और हिमाचल प्रदेश ने दो-दो मौतों की सूचना दी है। मेघालय, चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक मौत हुई है। 70 फीसदी मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं।

19,063 मामलों की संख्या महाराष्ट्र से

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक पुष्टि मामलों की संख्या 19,063 महाराष्ट्र से है। इसके बाद गुजरात में 7,402, दिल्ली में 6,318, तमिलनाडु में 6,009, राजस्थान में 3,579, मध्य प्रदेश में 3,341 और उत्तर प्रदेश से 3,214 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 1,887 और पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,731 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 1,678, तेलंगाना में 1,133, जम्मू और कश्मीर में 823, कर्नाटक में 753, हरियाणा में 647 और बिहार में 571 पीड़ित हो गए हैं।

S. No.Name of State / UTTotal Confirmed cases (Including 111 foreign Nationals) Cured/Discharged/
Migrated
Deaths ( more than 70% cases due to comorbidities )
1Andaman and Nicobar Islands33330
2Andhra Pradesh188784241
3Arunachal Pradesh110
4Assam59341
5Bihar5712975
6Chandigarh150211
7Chhattisgarh59380
8Dadar Nagar Haveli100
9Delhi6318202068
10Goa770
11Gujarat74021872449
12Haryana6472798
13Himachal Pradesh50382
14Jammu and Kashmir8233649
15Jharkhand132523
16Karnataka75337630
17Kerala5034844
18Ladakh42170
19Madhya Pradesh33411349200
20Maharashtra190633470731
21Manipur220
22Meghalaya12101
23Mizoram100
24Odisha271632
25Puducherry960
26Punjab173115229
27Rajasthan35791916101
28Tamil Nadu6009160540
29Telengana113370029
30Tripura11820
31Uttarakhand63461
32Uttar Pradesh3214138766
33West Bengal1678364160
Total number of confirmed cases in India59662*178471981
*States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
*Our figures are being reconciled with ICMR

National News inextlive from India News Desk