नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक आई रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,586 नए केस सामने आए हैं। वहीं 336 माैतें दर्ज हुई हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री डाटा के अनुसार इस तरह से देश में अब तक कोरोना वायरस के 3,80,532 केस दर्ज हुए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,573 हो गई। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले 1,63,248 हैं। वहीं एक मरीज पलायन कर गया है। एक अधिकारी ने कहा इस प्रकार अब तक लगभग 53.79 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
आठवें दिन 10000 से अधिक मामले दर्ज किए
पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी शामिल हैं। भारत ने लगातार आठवें दिन 10000 से अधिक मामले दर्ज किए। शुक्रवार सुबह तक बताई गई 336 नई मौतों में से 100 महाराष्ट्र में, 65 दिल्ली में, 49 तमिलनाडु में, 31 उत्तर प्रदेश में, 30 कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में, 10 राजस्थान में, छह जम्मू और कश्मीर में पंजाब में पांच, हरियाणा और मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना में तीन, आंध्र प्रदेश में दो और असम, झारखंड और केरल में एक-एक है।

National News inextlive from India News Desk