नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के कोविड​​-19 के मामले बुधवार को 50 लाख पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में 90,123 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में अब तक 50,20,359 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,290 लोगों ने बीते 24 घंटे में अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 82,066 लोगाें की माैत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब तक कुल माैतों में 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं हैं। वहीं इस महामारी की चपेट आए लाेगों के ठीक होने वाले आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 39,42,360 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस मामलों में रिकवरी रेट काफी अच्छा

देश में कोविड-19 के 9,95,933 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस मामलों में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। वहीं डेथ रेट में और अधिक गिरावट आई है। कोविड-19 मामले में मृत्यु दर में 1.63 प्रतिशत की गिरावट आई है। देश में कोरोना वायरस मामलों ने 21 दिनों में 10 लाख से 20 लाख तक की छलांग लगाई है। आईसीएमआर के अनुसार, मंगलवार को परीक्षण किए जा रहे 11,16,842 नमूनों के साथ देश में कुल 5,94,29,115 नमूनों का परीक्षण 15 सितंबर तक किया गया है।

कोरोना वायरस से उत्तर प्रदेश में 4,604 माैतें हुईं

कुल 1,290 नई मौतों में महाराष्ट्र से 515, कर्नाटक से 216, उत्तर प्रदेश से 113, पंजाब से 90, आंध्र प्रदेश से 69, तमिलनाडु से 68, पश्चिम बंगाल से 59 और दिल्ली से 36 माैतें शामिल हैं।वहीं देश में अब तक हुई कुल 82,066 मौतों में महाराष्ट्र से 30,409, तमिलनाडु से 8,502, कर्नाटक से 7,481, आंध्र प्रदेश से 5,041, दिल्ली से 4,806, उत्तर प्रदेश से 4,604, पश्चिम बंगाल से 4,062, गुजरात से 3,244, पंजाब से 2,514 और मध्य प्रदेश से 1,820 माैतें हुर्ह हैं।

National News inextlive from India News Desk