नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले 24 घंटे में 4,213 मामले बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार तक देश में 67,152 मामले दर्ज किए है। वहीं इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,206 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 44,029 है। वहीं 20,916 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि एक रोगी पलायन कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार लगभग 31.15 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। रविवार सुबह से अब तक कुल 97 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 महाराष्ट्र में, 21 गुजरात में, 14 पश्चिम बंगाल में, तीन तमिलनाडु में, और एक-एक आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में हैं।


महाराष्ट्र 832 केस के साथ टाॅप पर

2,206 माैत के मामलों में महाराष्ट्र 832 केस के साथ सबसे टाॅप पर है। गुजरात493 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 185, राजस्थान में 107, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 47 और आंध्र प्रदेश में 45 मामले दर्ज हुए हैं। कर्नाटक और पंजाब में 31 मौतें दर्ज की गई हैं। तेलंगाना में सांस की बीमारी के कारण 30 मौतें हुई हैं, हरियाणा ने 10, जम्मू और कश्मीर ने नौ, बिहार ने छह और केरल ने चार दर्ज किए हैं। झारखंड और ओडिशा ने तीन, जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ ने दो-दो मौतों की सूचना दी हैै। मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं।

S. No.Name of State / UTTotal Confirmed cases* Cured/Discharged/MigratedDeaths**
1Andaman and Nicobar Islands33330
2Andhra Pradesh198092545
3Arunachal Pradesh110
4Assam63342
5Bihar6963656
6Chandigarh169242
7Chhattisgarh59490
8Dadar Nagar Haveli100
9Delhi6923206973
10Goa770
11Gujarat81942545493
12Haryana70330010
13Himachal Pradesh55392
14Jammu and Kashmir8613839
15Jharkhand157783
16Karnataka84842431
17Kerala5124894
18Ladakh42210
19Madhya Pradesh36141676215
20Maharashtra221714199832
21Manipur220
22Meghalaya13101
23Mizoram110
24Odisha377683
25Puducherry960
26Punjab182316631
27Rajasthan38142176107
28Tamil Nadu7204195947
29Telengana119675030
30Tripura15020
31Uttarakhand68461
32Uttar Pradesh3467165374
33West Bengal1939417185
Total number of confirmed cases in India67152#209172206
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

National News inextlive from India News Desk