नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोमवार को 12,781 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,33,09,473 हो गई, जबकि डेली पाॅजिटिव रेट 130 दिनों के बाद 4 प्रतिशत से अधिक हो गया है। 18 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,873 हो गई। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 76,700 हो गए।

डेली पाॅजिटिव रेट 4.32 प्रतिशत
मंत्रालय ने कहा कि डेली पाॅजिटिव रेट 4.32 प्रतिशत और वीकली पाॅजिटिव रेट 2.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। एक्टिव केस में कुल संक्रमणों का 0.18 प्रतिशत शामिल है। वहीं COVID-19 रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव COVID-19 केसलोड में 4,226 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,07,900 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

196.18 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक
नेशनल टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 196.18 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। हालांकि इसके बावजूद कुछ राज्यों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिन 18 नए लोगों की मौत हुई है उसमें केरल के 11, दिल्ली के तीन और कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk