नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने शनिवार को सूचित किया कि भारत में पिछले 24 घंटों में 20,408 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 4,40,00,138 हो गई है, जिसमें 1,43,384 सक्रिय मामले शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,26,312 हो गयी है। देश में रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 20,958 ताजा रिकवरी दर्ज की गई है, जिससे कुल रिकवरी 4,33,30,442 हो गई है। वहीं डेली पॉजिटिव रेट 5.05 और वीकली पॉजिटिव रेट 4.92 परसेंट है।
203 करोड़ से ज्यादा को कोरोना की खुराक
अब तक देश में 203.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इस साल जून में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कई हिस्सों से मामलों में वृद्धि के बाद बच्चों और बुजुर्गों के लिए टीकाकरण कवरेज बढ़ाने को कहा था और राज्यों को टीकाकरण कवरेज में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को यह भी सुनिश्चित करना है कि पहले समाप्त होने वाले टीकों को पहले प्रशासित किया जाए, जिससे संसाधनों की बर्बादी को रोका जा सके। इसके अलावा मंत्रालय ने राज्यों को 9 जून को केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी थी।

National News inextlive from India News Desk