नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने एक दिन में 3,62,727 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए हैं। इन नए मामलों से देश में संक्रमितों की संख्या 2,37,03,665 हो गई है। वहीं एक दिन में 4,120 लोगों की माैत होने से देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,58,317 हो गई। कोरोना वायरस के हर दिन दर्ज होते नए मामलों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 37,10,525 हो गई है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं तो कुछ लोग होम आइसोलेशन में कोविड-प्रोटाेकाल के तहत उपचार करा रहे हैं।

नेशनल रिकवरी रेट 83.26 प्रतिशत हो गया

आंकड़ों में कहा गया है कि इस बीमारी से अब तक 1,97,34,823 लोग उबर चुके हैं। इससे नेशनल रिकवरी रेट 83.26 प्रतिशत हो गया है। वहीं कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में टेस्टिंग लगातार की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना के लिए कुल 30,94,48,585 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,64,594 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। इसके अलावा टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। देश में कुल 17,72,14,256 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडि ने 2-18 आयु वर्ग में कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है।

इस तरह से देश में बढ़े कोरोना वायरस के केस

भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख हो गया था। 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ का गंभीर माइलस्टोन पार किया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 214 6175 81
आंध्र प्रदेश 197370 1138028 8988
अरुणाचल प्रदेश 2094 18691 69
असम 42317 265860 1909
बिहार 99624 519306 3503
चंडीगढ़ 8528 43506 599
छत्तीसगढ़ 122798 749318 11094
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1060 8086 4
दिल्ली 82725 1258951 20310
गोवा 32791 92974 1874
गुजरात 127483 578397 8731
हरियाणा 107058 539609 6075
हिमाचल प्रदेश 38954 104714 2068
जम्मू और कश्मीर 51542 174953 2912
झारखंड 50467 246608 4182
कर्नाटक 592202 1440621 20368
केरल 433143 1571738 6053
लद्दाख 1547 14102 158
लक्षद्वीप 1020 3171 11
मध्य प्रदेश 109928 583595 6679
महाराष्ट्र 548507 4600196 78007
मणिपुर 5272 31238 526
मेघालय 3381 17354 250
मिजोरम 2033 6120 23
नागालैंड 3297 13428 165
ओडिशा 89736 473680 2232
पुद्दुचेरी 15562 60424 1045
पंजाब 79963 376465 11111
राजस्थान 209110 590390 6158
सिक्किम 2866 7343 183
तमिलनाडु 172735 1279658 16471
तेलंगाना 59133 449744 2834
त्रिपुरा 3684 34946 424
उत्तराखंड 77082 183478 4123
उत्तर प्रदेश 206615 1340251 16369
पश्चिम बंगाल 128684 911705 12728

National News inextlive from India News Desk