नई दिल्ली (एएनआई)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय शुक्रवार को बताया कि भारत के दैनिक COVID मामलों की संख्या लगातार चौथे दिन 3000 अंक से नीचे आ रही है। साथ ही बताया कि भारत ने एक दिन में 2,841 नये मामले दर्ज किए है। देश का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 18,604 है, जो अब भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण की डेली पाॅजिटिविटी रेट 0.58 प्रतिशत तथा वीकली पाॅजिटिविटी रेट 0.69 प्रतिशत दर्ज की गई है।

3.12 करोड़ दी जा चुकी है पहली खुराक

पिछले 24 घंटों में 3,295 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी की शुरुआत से अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 4,25,73,460 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कुल 4,86,628 COVID-19 टेस्‍ट किए गए हैं। जिससे देश में अब तक 84.29 करोड़ (84,29,44,795) से अधिक टेस्‍ट हो गए है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.12 करोड़ (3,12,97,391) से अधिक बच्‍चों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

National News inextlive from India News Desk