नई दिल्ली (आईएएनएस)। Coronavirus In India : भारत में आज गुरुवार को कोरोना वायरस के 5 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में, भारत में 5,443 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और 26 मौतें हुईं। माैत के नए मामलों ने देश भर में मरने वालों की संख्या को बढ़ाकर 5,28,429 कर दिया। वहीं वर्तमान में देश में 46,342 एक्टिव केस हैं।
भारत में रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 5,291 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,39,78,271 हो गई। भारत में रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश भर में कुल 3,39,062 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 89.27 करोड़ से अधिक हो गए। गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 217.11 करोड़ से अधिक हो गया।

National News inextlive from India News Desk