नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोविड माैतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में नए कोविड-19 संक्रमण मामले घटकर 2,22,315 हो गए हैं जो 38 दिनों में सबसे कम है। इससे कुल मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है, जबकि एक दिन में 4,454 मौतों के साथ देश में मरने वालों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है। अब तक 3,03,720 लोगाें की माैत इस महामारी की वजह से हो चुकी है। भारत ने इससे पहले 16 अप्रैल को 2,17,353 नए संक्रमण दर्ज किए थे।

कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में

वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी घटी है। सक्रिय मामले 27,20,716 हो गए हैं। इसमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,37,28,011 हो गई। आईसीएमआर के अनुसार, 23 मई तक 33,05,36,064 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें रविवार को 19,28,127 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हुआ।

देश में अब तक कुल 3,03,720 मौतें हो चुकी

एक दिन में हुई 4,454 नई माैतों में महाराष्ट्र से 1,320, कर्नाटक से 624, तमिलनाडु से 422, उत्तर प्रदेश से 231, पंजाब से 192, दिल्ली से 189, केरल से 188, पश्चिम बंगाल से 156, बिहार से 107 और आंध्र प्रदेश से 104 लोगों की मौतें शामिल हैं। वहीं देश में अब तक कुल 3,03,720 मौतें हो चुकी हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र से 88,620, कर्नाटक से 25,282, दिल्ली से 23,202, तमिलनाडु से 20,468, उत्तर प्रदेश से 19,209, पश्चिम बंगाल से 14,364, पंजाब से 13,281 और छत्तीसगढ़ से 12,586 मौतें हुई हैं। .

19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया

भारत की कोविड-19 टैली 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख पार हुई थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया था। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के आंकड़ें को पार कर लिया था।

National News inextlive from India News Desk