नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले 24 घंटों में थोड़ी कमी दिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक दिन में 3,48,421 नए कोरोना वायरस संक्रमण सामने आए हैं। इस तरह से देश में काेविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,33,40,938 है। इसके अलावा एक दिन में 4,205 लोगाें की कोविड-19 से माैत हुई है। इससे भारत में कोरोना वायरस से जान गवांने वालों की संख्या 2,54,197 हो गई है।


भारत में सक्रिय केस 37,04,099
देश में इस समय सक्रिय केस 37,04,099 हैं। इसमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि इस बीमारी से अब तक 1,93,82,642 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था।28 सितंबर को यह 60 लाख हो गया।


वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991हुआ
11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ का गंभीर माइलस्टोन पार किया। आईसीएमआर के अनुसार, मंगलवार को 19,83,804 नमूनों के साथ देश में 30,75,83,991 नमूनों का परीक्षण 11 मई तक किया गया है। भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 199 6149 78
आंध्र प्रदेश 195102 1118933 8899
अरुणाचल प्रदेश 1924 18583 68
असम 40611 261980 1838
बिहार 102100 507041 3429
चंडीगढ़ 8625 42647 585
छत्तीसगढ़ 121836 740283 10941
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1103 7914 4
दिल्ली 83809 1244880 20010
गोवा 32836 90134 1804
गुजरात 131832 563133 8629
हरियाणा 108997 525345 5910
हिमाचल प्रदेश 36232 102525 2002
जम्मू और कश्मीर 50701 171350 2847
झारखंड 54533 238277 4085
कर्नाटक 587472 1405869 19852
केरल 424309 1537138 5958
लद्दाख 1452 13955 157
लक्षद्वीप 992 2980 10
मध्य प्रदेश 111366 573271 6595
महाराष्ट्र 561347 4541391 77191
मणिपुर 4981 30880 509
मेघालय 3297 17040 242
मिजोरम 2010 6002 23
नागालैंड 3081 13315 156
ओडिशा 87318 465133 2215
पुद्दुचेरी 14829 59177 1018
पंजाब 76856 371494 10918
राजस्थान 205730 577550 5994
सिक्किम 2739 7249 177
तमिलनाडु 162181 1260150 16178
तेलंगाना 60136 444049 2803
त्रिपुरा 3333 34819 422
उत्तराखंड 76500 176420 4014
उत्तर प्रदेश 216057 1313112 16043
पश्चिम बंगाल 127673 892474 12593

National News inextlive from India News Desk