नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में गुरुवार को अब तक का सबसे जबरदस्त उछाल सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 75,760 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद आज भारत का कोरोना वायरस वायरस 33 लाख का आंकड़ा पार कर गया। वहीं एक दिन में 1,023 नई मौतों के साथ, मृतकों का आंकड़ा भी 60,472 पहुंच गया।

कोरोना वायरस के 7,25,991 सक्रिय मामले

भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के 7,25,991 सक्रिय मामले हैं। इन सभी संक्रमितों का उपचार हो रहा है। इसमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ घरों में आइसोलेशन में हैं। वहीं 25,23,772 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 25,23,771 ठीक होने के साथ, रिकवरी दर 76.24 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि कोरोना वायरस मामले की मृत्यु दर घटकर 1.83 प्रतिशत हो गई है।

अब तक 3.85 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण

भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 23 अगस्त को 30 लाख हो गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, बुधवार को 9,24,998 नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.85 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में 90 प्रतिशत की रिकवरी दर है, जिसके बाद तमिलनाडु 85 प्रतिशत है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 635 2309 41
आंध्र प्रदेश 92208 286720 3541
अरुणाचल प्रदेश 987 2563 5
असम 19535 76962 274
बिहार 19823 106361 530
चंडीगढ़ 1539 1796 41
छत्तीसगढ़ 10174 14145 231
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 364 1862 2
दिल्ली 12520 148897 4347
गोवा 3351 11511 165
गुजरात 14767 72282 2945
हरियाणा 9758 47613 634
हिमाचल प्रदेश 1479 3810 32
जम्मू और कश्मीर 7630 26193 657
झारखंड 10335 22349 362
कर्नाटक 83627 211688 5091
केरल 22408 41690 257
लद्दाख 846 1580 25
मध्य प्रदेश 12336 43246 1282
महाराष्ट्र 173195 522427 23089
मणिपुर 1731 3829 25
मेघालय 1168 874 8
मिजोरम 494 473 0
नागालैंड 1158 2611 9
ओड़िशा 24348 62813 441
पुद्दुचेरी 4264 7486 180
पंजाब 14640 30231 1219
राजस्थान 14099 59579 992
सिक्किम 407 1076 3
तमिलनाडु 52362 338060 6839
तेलंगाना 27600 86095 788
त्रिपुरा 3126 6697 85
उत्तराखंड 4806 11524 219
उत्तर प्रदेश 51317 148562 3149
पश्चिम बंगाल 26954 117857 2964
कुल मामले 725991 2523771 60472

National News inextlive from India News Desk