नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में अब हर दिन लगभग 7 से 8 हजार कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में 8,909 नए मामले दर्ज किए हैं। एक दिन में यह काफी बड़ी संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को कोरोना वायरस पीड़ितों का आंकड़ा 2,07,615 तक पहुंच गया। वहीं 217 लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या 5,815 पहुंच गई है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,01,497 और 1,00,302 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक ने पलायन किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.31 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में हुईं 103 माैतें

अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत अब सातवें स्थान पर है। मंगलवार की सुबह से 217 और मौतों में से, 103 महाराष्ट्र में, 33 दिल्ली में, 29 तमिलनाडु में और 10 पश्चिम बंगाल में, छह और लोग मध्य प्रदेश में मारे गए। इसके बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच-पांच और तेलंगाना में चार, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर में दो-दो मौतें हुईं। केरल, चंडीगढ़, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक मौत हुई।

2,465 मौतों के साथ पहले नंबर पर

महाराष्ट्र 2,465 मौतों के साथ पहले नंबर पर है। गुजरात में 1,092 और दिल्ली में 556 पीड़ितों की माैत हुई है। मध्य प्रदेश में अब तक 364 लोग मारे गए हैं। पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोग मारे गए हैं। तमिलनाडु ने अब तक 197 मौतें दर्ज की हैं। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64 मौतें हुई हैं। कर्नाटक में 50 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। इसके बाद पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33 और बिहार में 24 लोग मारे गए। हरियाणा में 23 मौतें दर्ज की गई हैं।

ओडिशा और उत्तराखंड में 7 मौतें हुई

वहीं केरल में 11 माैतें है। ओडिशा और उत्तराखंड में 7 मौतें हुई हैं। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड से प्रत्येक में पांच मौत हुई है, जबकि चार असम में मारे गए हैं। आंकड़ों के अनुसार मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में महामारी के कारण एक-एक व्यक्ति की माैत हुई। इसमें कहा गया है कि 70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं।

National News inextlive from India News Desk