नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में नए कोरोना वायरस के मामलों और मौतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में देश में 4,12,262 नए संक्रमण और 3,980 माैत के मामले दर्ज हुए हैं। यह कोरोना काल की हाईएस्ट स्पाइक है। इन नए मामलों की वजह से देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,10,77,410 तक पहुंच गया और मरने वालों की संख्या 2,30,168 हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों से देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398 हो गए हैं। इससे कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि इस बीमारी से अब तक 1,72,80,844 लोग उबर चुके हैं।

बुधवार को 29,67,75,209 नमूनों का परीक्षण
भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख से अधिक हो गया। 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के गंभीर संकट को पार किया। ICMR के अनुसार बुधवार को 29,67,75,209 नमूनों का परीक्षण 19,23,131 नमूनों के साथ 5 मई तक किया गया है।

जानें किस राज्य में अब तक कितनी माैतें हुई
वहीं 3,980 माैतों में महाराष्ट्र से 920, उत्तर प्रदेश से 353, कर्नाटक से 346, दिल्ली से 311, छत्तीसगढ़ से 253, हरियाणा से 181, पंजाब से 180, तमिलनाडु से 167, राजस्थान से 155, झारखंड से 141, गुजरात से 133 शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड से 127 और पश्चिम बंगाल से 103 माैतें हुई हैं। देश में अब तक कुल 2,30,168 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 72,662, दिल्ली से 18,063, कर्नाटक से 16,884, तमिलनाडु से 14,779, उत्तर प्रदेश से 14,151, पश्चिम बंगाल से 114747, पंजाब से 9,825 और छत्तीसगढ़ से 9,738 शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk