नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में आज साेमवार को एक राहत सी दिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 27,254 नए काेविड-19 मामलों में एक दिन की वृद्धि देखी गई, जिससे देश में संक्रमण की संख्या 3,32,64,175 हो गई। वहीं पिछले एक दिन में 219 लोगों की माैत होने से अब तक देश में बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 4,42,874 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, लगातार 78 दिनों से दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से नीचे बनी हुई है।

देश में अब तक कुल 4,42,874 मौतें हो चुकी हैं

वहीं 219 नए लोगों में केरल के 67 और महाराष्ट्र के 46 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 4,42,874 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,38,142, कर्नाटक से 37,504, तमिलनाडु से 35,168, दिल्ली से 25,083, उत्तर प्रदेश से 22,883, केरल से 22,551 और पश्चिम बंगाल से 18,577 मौतें हुई हैं। वहीं नए मामलों में कमी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटी है। सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 24 घंटे की अवधि में 10,652 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,74,269 हो गई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,74,269 हो गई है। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ मरीज अस्पताल में एडमिट हैं। इसके अलावा, रविवार को देश में 12,08,247 कोविड-19 परीक्षण किए गए, जिससे अब तक हुए परीक्षणों की कुल संख्या 54,30,14,076 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित कोविड-19 वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 74.38 करोड़ तक पहुंच गई है।

National News inextlive from India News Desk