नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में आज नए मामले 45 हजार से नीचे दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 43,393 नए कोविड -19 मामले और 911 मौतें दर्ज की हैं। माैत के केस कल से ज्यादा है। गुरुवार के आंकड़ों में 817 माैतें दर्ज हुई थीं। वहीं बीते 24 घंटे के मामलों को मिलाकर भारत में अब तक कुल 3,07,52,950 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक कुल 4,05,939 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। शुक्रवार को लगातार 31वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोना वायरस मामले सामने आए। वहीं सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,58,727 सक्रिय मामले हैं।

अब तक 40,23,173 लोगों को टीका लग चुका
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुल 44,459 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिससे अब तक कुल 2,98,88,284 मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं। देश में अब तक कुल 36,89,91,222 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 40,23,173 लोगों को टीका लगाया गया है।

देश में सैंपल टेस्टिंग काफी तेजी से की जा रही
इसके अलावा कोरोना वायरस मामलो का पता करने के लिए देश में सैंपल टेस्टिंग काफी तेजी से की जा रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में कोविड-19 के लिए 8 जुलाई तक कुल 42,70,16,605 नमूनों का परीक्षण हुआ है। इनमें से 17,90,708 नमूनों का गुरुवार को परीक्षण किया गया।

National News inextlive from India News Desk