नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का दाैर चल रहा है। सोमवार को 45903 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 45,903 नए संक्रमणों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 85,53,657 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 490 नई मौतें होने से अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,26,611 पहुंच गई है। आईसीएमआर के अनुसार रविवार को 8,35,401 लोगों का टेस्ट हुआ। वहीं देश में अब तक 11,85,72,192 टेस्ट हो चुके हैं।
देश में रिकरवरी रेट 92.56 प्रतिशत हुआ
हालांकि इन नए मामलों के बीच देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। देश में कोरोना संक्रमित कुल मामलों में 79,17,373 लोग ठीक हो चुके है। यहां रिकरवरी रेट 92.56 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। वहीं डेथ रेट 1.48 प्रतिशत हो गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 11 वें दिन 6 लाख से नीचे रही। देश में इस समय संक्रमण के 5,09,673 सक्रिय मामले हैं। भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 169 4221 60
आंध्र प्रदेश 21403 814773 6791
अरुणाचल प्रदेश 1509 13881 46
असम 6512 201334 943
बिहार 6273 214207 1144
चंडीगढ़ 876 14024 234
छत्तीसगढ़ 22361 176129 2447
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 26 3246 2
दिल्ली 41857 389683 6989
गोवा 1976 42446 643
गुजरात 12318 164459 3760
हरियाणा 16448 164444 1912
हिमाचल प्रदेश 4716 20393 377
जम्मू और कश्मीर 5678 91681 1533
झारखंड 4471 99074 897
कर्नाटक 33697 801799 11391
केरल 81940 402477 1692
लद्दाख 765 5960 84
मध्य प्रदेश 7928 166403 3028
महाराष्ट्र 97296 1577322 45240
मणिपुर 3107 17072 197
मेघालय 1034 9075 93
मिजोरम 476 2618 2
नागालैंड 988 8440 46
ओड़िशा 11981 288168 1425
पुद्दुचेरी 1170 34067 601
पंजाब 4910 128217 4318
राजस्थान 16376 192945 1989
सिक्किम 273 3894 78
तमिलनाडु 18894 713584 11344
तेलंगाना 19239 230568 1381
त्रिपुरा 1219 29965 359
उत्तराखंड 3972 60242 1065
उत्तर प्रदेश 23249 467108 7206
पश्चिम बंगाल 34566 363454 7294
कुल मामले 509673 7917373 126611

National News inextlive from India News Desk