नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अपडेट किए गए नए कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या भारत में तीन महीने के बाद लगभग 50,000 से नीचे चली गई है। एक दिन में कुल 46,790 नए केस दर्ज हुए हैं। इससे देश भर में 75,97,063 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 24 घंटे में 587 नई माैतें हुई हैं। देश में अब तक 1,15,197 की इस खतरनाक वायरस की वजह से माैत हो चुकी है। देश भर में हर होने वाली माैतों की संख्या लगातार दूसरे दिन 600 से नीचे दर्ज की गई।
देश में रिकवरी रेट भी काफी अच्छा हो गया
इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले लगातार चौथे दिन 8 लाख से नीचे रहे। देश में 7,48,538, कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। इनमें कुछ मरीजों का उपचार अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। वहीं देश में रिकवरी रेट भी काफी अच्छा हो गया है। यहां अब तक 67,33,328 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। ने अब तक राष्ट्रीय रिकवरी दर को बढ़ाकर 88.63 प्रतिशत कर दिया है, जबकि COVID-19 के कारण मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

178 3892 56
35065 744532 6453
2833 10780 30
27319 173213 875
10937 194005 1003
861 12617 208
25979 135259 1534
43 3140 2
22570 304561 6040
3283 36914 549
14255 142662 3643
10075 139511 1648
2593 16270 272
8314 78667 1388
6220 89780 842
106233 653829 10542
92831 252868 1182
880 4701 66
12996 145421 2786
174246 1384879 42240
3748 11913 117
2069 6392 75
129 2151 0
1653 6273 27
19619 249575 1152
4152 28520 575
5307 118767 4029
20893 152573 1760
263 3276 62
38093 642152 10691
20686 202577 1282
2609 26748 331
5527 51900 933
31495 418685 6685
34584 284325 6119
748538 6733328 115197

National News inextlive from India News Desk