नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का डेटा शुक्रवार को अपडेट किया गया है जिसके मुताबिक लगातार पांचवें दिन 60,000 से नीचे बनी रही। एक दिन में कुल 54,366 नए संक्रमण केस दर्ज हुए हैं। इससे देश में संक्रमितों की संख्या 77,61,312 हो गई है। वहीं एक दिन में 690 लोगों की माैत के बाद देश में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई है।
69 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके
देश में अब तक 69 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 69,48,497 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख से नीचे है। देश में कोविड-19 के 6,95,509 सक्रिय मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, गुरुवार को परीक्षण किए जा रहे 14,42,722 नमूनों के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों का संचयी परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 190 3937 57
आंध्र प्रदेश 32257 758138 6524
अरुणाचल प्रदेश 2638 11407 32
असम 24724 177662 896
बिहार 11213 197208 1026
चंडीगढ़ 712 12924 212
छत्तीसगढ़ 25238 143212 1680
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 47 3164 2
दिल्ली 25237 312918 6163
गोवा 2991 38031 564
गुजरात 14121 146171 3667
हरियाणा 10009 142798 1688
हिमाचल प्रदेश 2623 16937 284
जम्मू और कश्मीर 7952 80802 1412
झारखंड 6122 91629 859
कर्नाटक 92946 684835 10770
केरल 93393 274675 1255
लद्दाख 842 4902 68
मध्य प्रदेश 12146 149353 2842
महाराष्ट्र 150510 1431856 42831
मणिपुर 4101 12393 127
मेघालय 1661 6981 78
मिजोरम 184 2175 0
नागालैंड 1799 6469 28
ओड़िशा 17857 257041 1196
पुद्दुचेरी 4039 29211 582
पंजाब 4466 121155 4072
राजस्थान 18341 160614 1800
सिक्किम 254 3410 63
तमिलनाडु 34198 655170 10825
तेलंगाना 20377 207326 1298
त्रिपुरा 2229 27502 339
उत्तराखंड 4897 53643 968
उत्तर प्रदेश 29131 427937 6790
पश्चिम बंगाल 36064 294911 6308
कुल मामले 695509 6948497 117306

National News inextlive from India News Desk