नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में बीते 24 घंटे में 57,118 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह रोज आने वाले संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़ों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 57 हजार से अधिक नए मामलों की वजह से देश में 16,95,988 लोग अब तक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक दिन में 764 लोगों की माैत होने से अब तक 36,511 लोगों ने इस वायरस की वजह से जान गवां दी है। हालांकि कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने का यानी कि रिकवरी रेट भी पहले से बढ़ा है।

कुल मामलों में 10,94,374 लोग ठीक हो चुके

देश में रिकवरी दर 64.53 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में 10,94,374 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में देश में 5,65,103 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार हो रहा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 मामलों में 50,000 से अधिक की वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पुष्टि किए गए कुल मामलों में विदेशी भी शामिल हैं।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 31 जुलाई तक कुल 1,93,58,659 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें अकेले शुक्रवार को 5, 25,689 का परीक्षण किया गया।

764 मौतों में से 265 महाराष्ट्र से दर्ज हुई

वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से हुई 764 मौतों में से 265 महाराष्ट्र से दर्ज हुई हैं। वहीं तमिलनाडु से 97, कर्नाटक से 84, आंध्र प्रदेश से 68, पश्चिम बंगाल से 45, उत्तर प्रदेश से 43, दिल्ली से 27, गुजरात से 23, पंजाब से 16, है। बिहार से 14 तेलंगाना से 14, जम्मू और कश्मीर से 12 और राजस्थान से 11 माैतें हुर्ह हैं। मध्य प्रदेश से दस, ओडिशा से आठ, असम, हरियाणा और उत्तराखंड से चार, गोवा, झारखंड, केरल से तीन-तीन, छत्तीसगढ़ से दो जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, मणिपुर और पुदुचेरी से एक-एक पीड़ित की माैत हुई है।

National News inextlive from India News Desk