नई दिल्ली (आईएएनएस/पीटीआई)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकाॅर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक बीते 24 घंटों में 7,466 नए कोरोना केस सामने आए। यही नहीं भारत में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया। चीन में अभी तक कोविड 19 से 4,638 मौतें हुई जबकि भारत में 4,706 मौतें दर्ज की गई हैं। चीन पिछले साल दिसंबर में वायरस की चपेट में आने वाला पहला देश बना था और अब तक यहां कुल 84,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। जबकि भारत ने जनवरी के अंत में अपना पहला मामला दर्ज किया, अब 1,65,799 मामले सामने आ चुके हैं।

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

भारत के लिए केवल अच्छी खबर यह है कि यहां 71,105 रोगियों के साथ 42.88 प्रतिशत की रिकवरी देखी गई है। पिछले एक दिन में, 175 मौतें भी हुईं। गुरुवार सुबह से दर्ज की गई 175 मौतों में से 85 महाराष्ट्र में, 22 गुजरात में, 15 उत्तर प्रदेश में, 13 दिल्ली में, तमिलनाडु 12, मध्य प्रदेश में आठ, राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, तेलंगाना में चार और जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में एक-एक मौतें हुईं। भारत में कुल 4,706 मौतों में से, महाराष्ट्र में 1,982, गुजरात में 960, मध्य प्रदेश में 321, दिल्ली में 316, पश्चिम बंगाल में 295, उत्तर प्रदेश में 197, राजस्थान में 180, तमिलनाडु में 145 लोग अपनी जान गंवा चुके। मरने वालों की संख्या कर्नाटक में 47 और पंजाब में 40 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 27 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 19 मौतें हुई हैं, बिहार में 15 और ओडिशा और केरल में सात-सात मौतें हुई हैं।

किस राज्य में कितने केस

हिमाचल प्रदेश में पांच COVID-19 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और असम में अब तक चार मौतें दर्ज की गई हैं।मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सुबह में अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा पुष्टि के मामले महाराष्ट्र में 59,546 हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 19,372, दिल्ली में 16,281, गुजरात में 15,562, राजस्थान में 8,067, मध्य प्रदेश में 7,453 और उत्तर प्रदेश में 7,170 केस सामने आए।

गोवा में सबसे कम मामले

COVID-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 4,536, बिहार में 3,296 और आंध्र प्रदेश में 3,251 हो गई है। यह कर्नाटक में 2,533, तेलंगाना में 2,256, पंजाब में 2,158, जम्मू और कश्मीर में 2,036 और ओडिशा में 1,660 हो गया है। हरियाणा में अब तक 1,504 कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 1,088 मामले हैं। कुल 856 लोग असम में और 469 झारखंड में वायरस से संक्रमित हुए हैं। उत्तराखंड में 500 मामले दर्ज हुए हैं, छत्तीसगढ़ में 399, चंडीगढ़ में 288, हिमाचल प्रदेश में 276, त्रिपुरा में 242, लद्दाख में 73 और गोवा में 69 मामले दर्ज हुए हैं।

National News inextlive from India News Desk