नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के 16,375 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह मामले पिछले छह महीने में सबसे कम हैं। वहीं इन नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 1,03,56,844 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 201 लोगों की माैत होने से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,49,850 हो गई। इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 99,75,958 हो गई।
एक्टिव केसलोड लगातार 15 वें दिन 3 लाख से नीचे
वहीं भारत में नेशनल रिकवरी रेट 96.32 फीसदी हो गया है और डेथ रेट 1.45 फीसदी है। कोविड-19 का एक्टिव केसलोड लगातार 15 वें दिन 3 लाख से नीचे रहा। देश में 2,31,036 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 17,65,31,997 नमूनों का परीक्षण 4 जनवरी तक किया गया है। वहीं सोमवार को 8,96,236 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 38 4848 62
आंध्र प्रदेश 2943 873149 7118
अरुणाचल प्रदेश 87 16598 56
असम 3087 212199 1054
बिहार 4380 247484 1408
चंडीगढ़ 267 19348 321
छत्तीसगढ़ 9766 270337 3412
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 8 3369 2
दिल्ली 4689 611970 10597
गोवा 851 49741 743
गुजरात 9047 234558 4321
हरियाणा 2737 257652 2923
हिमाचल प्रदेश 1646 53216 946
जम्मू और कश्मीर 2684 117211 1891
झारखंड 1528 113125 1036
कर्नाटक 10226 900202 12110
केरल 63324 712389 3160
लद्दाख 240 9194 127
मध्य प्रदेश 8609 232390 3648
महाराष्ट्र 49955 1847361 49695
मणिपुर 1109 26862 361
मेघालय 139 13204 139
मिजोरम 79 4147 8
नागालैंड 173 11683 79
ओड़िशा 2100 326507 1885
पुद्दुचेरी 357 37261 635
पंजाब 3069 158972 5400
राजस्थान 8189 299375 2714
सिक्किम 485 5307 129
तमिलनाडु 7970 801414 12166
तेलंगाना 5039 281400 1554
त्रिपुरा 73 32826 385
उत्तराखंड 3966 86611 1535
उत्तर प्रदेश 12505 567964 8413
पश्चिम बंगाल 9671 536084 9817
कुल मामले 231036 9975958 149850

National News inextlive from India News Desk