नई दिल्ली (एएनआई)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड के 2,59,591 नए मामले आने के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हुई। वहीं 4,209 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। इसके अलावा 3,57,295 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,27,12,735 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,27,925 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ कोविड प्रोटोकाॅल के मुताबिक होम आइसोलेशन में हैं। भारत में कुल संक्रमण मामलों में अब तक 2,27,12,735 लाेग ठीक हो चुके हैं।


मौतों में वृद्धि देखी गई
देश में एक बार फिर एक दिवसीय मौतों में वृद्धि देखी गई क्योंकि गुरुवार को 3,874 मौतें दर्ज की गईं। हालांकि इस बीच एक राहत भरी खबर ये है कि लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि 3 लाख से नीचे रही। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 मई तक कोविड-19 के लिए कुल 32,44,17,870 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें अकेले गुरुवार को 20,61,683 नमूनों का परीक्षण किया गया, जो महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम तेजी से चल रहा है।
वैक्सीनेशन का आंकड़ा


पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ है। वहीं देश में कोराेना वायरस का प्रसार पहले धीरे-धीरे हुआ लेकिन बाद में इसने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी।भारत की कोविड-19 टैली 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख पार हुई थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया था। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के आंकड़ें को पार कर लिया था।

National News inextlive from India News Desk