नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 2,57,299 नए मामले आने के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई। वहीं एक दिन में 4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है। इनमें से कुछ मरीजों का इलाज अस्पताल में तो कुछ का होम आइसोलेशन में रहा है।

शुक्रवार को 20,66,285 नमूनों का परीक्षण हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार छठे दिन 3 लाख अंक से नीचे रही। वहीं सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि देश में बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 2,30,70,365 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 21 मई तक कोविड-19 के लिए 32,64,84,155 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें शुक्रवार को 20,66,285 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ। भारत की कोविड-19 टैली 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख पार हुई थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया था। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के आंकड़ें को पार कर लिया था।

National News inextlive from India News Desk