नई दिल्ली (एएनआई / पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड ​​​​-19 के 10,549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से देश में कोविड ​​​​-19 मामलों की कुल संख्या 3,45,55,431 हो गई। वहीं सक्रिय मामले 1,10,133 हो गए हैं। इसमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। सक्रिय केसलोड अब कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम है, जो वर्तमान में 0.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 488 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। पिछले 24 घंटों में हुई माैतों में अकेले केरल से 384 माैतें और महाराष्ट्र से 50 माैतें शामिल हैं।
देश में ठीक होने वालों की संख्या 3,39,77,830 हो गई
नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि पिछले 49 दिनों के लिए 20,000 से नीचे और लगातार 152 दिनों से 50,000 से नीचे दर्ज हो रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 9,868 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ, देश में ठीक होने वालों की संख्या 3,39,77,830 हो गई है। रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है। वहीं देश में अब तक कुल 4,67,468 मौतें हुई हैं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र से 1,40,857, केरल से 38,737, कर्नाटक से 38,187, तमिलनाडु से 36,432, दिल्ली से 25,095, उत्तर प्रदेश से 22,909 और पश्चिम बंगाल से 19,430 मौतें शामिल हैं। अब तक कुल 63.71 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा 120.27 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

National News inextlive from India News Desk