नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को सूचित किया भारत ने पिछले 24 घंटों में 11,666 नए कोविड​​-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा 14,301 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 123 मरीजों की माैत हुई है। इस तरह से देश में अब तक कुल 1,07,01,193 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1,03,73,606 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक हुई मौतों की संख्या बढ़कर 1,53,847 हो गई है। एक्टिव केसेज की बात करें तो वर्तमान में 1,73,740 मरीज अभी इस बीमारी की गिरफ्त में हैं।


70% मामले महाराष्ट्र और केरल में
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने आज बताया 27 जनवरी तक कोविड-19 के लिए 19,43,38,773 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें 7,25,653 सैंपल की टेस्टिंग बुधवार को की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि हमारे कोविड-19 मामलों में से 70% मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं।


यूके वेरिएंट के 153 मामले मले
अब तक, भारत में यूके वेरिएंट के 153 मामलों का पता चला है। भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत में कोविड-19 के खिलाफ अब तक कुल 23,55,979 हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हो चुका है। दो वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

National News inextlive from India News Desk