कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Coronavirus In India देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। लगातार तीन दिन से देश में एक दिन में नए मामलों की संख्या एक लाख से अधिक दर्ज हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,31,968 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी है। यह कोरोना काल का हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। इसके साथ ही यहां एक दिन में 61,899 लोग रिकवर हुए और 780 लोगाें की माैत हुई। वहीं माैतों की संख्या 72 दिनों में सबसे अधिक है। इन नए मामलों की वजह से देश में अब तक 1,30,60,542 लोग संक्रमित हो चुके हैं और माैतों का आंकड़ा भी 1,67,642 पहुंच गया है।


देश में एक बार फिर सक्रिय मामले 9,79,608 हो गए
इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक बार फिर सक्रिय मामले 9,79,608 हो गए हैं। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमण के कुल मामलों में अब तक 1,19,13,292 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 24 घंटों में 1,26,789 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। इसके पहले इसके पहले बुधवार को भी नए मामलों ने अब तक सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए थे। देश ने एक ही दिन में 1,15,736 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी थी।


अब तक कुल 9,43,34,262 लोगों को लगी वैक्सीन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,40,41,584 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,64,205 सैंपल कल टेस्ट किए गए। वहीं भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ के वैक्सीनेशन का कार्यक्रम काफी तेजी से चल रहा है। देश मेंअब तक कुल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 60 5027 62
आंध्र प्रदेश 14913 893651 7268
अरुणाचल प्रदेश 29 16788 56
असम 2370 215790 1112
बिहार 7505 264730 1595
चंडीगढ़ 3115 26017 389
छत्तीसगढ़ 68125 334543 4563
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 209 3631 2
दिल्ली 23181 663667 11157
गोवा 3331 56638 842
गुजरात 20473 307346 4655
हरियाणा 17129 287151 3230
हिमाचल प्रदेश 4513 61902 1096
जम्मू और कश्मीर 5623 128020 2019
झारखंड 9249 122383 1158
कर्नाटक 53414 973949 12767
केरल 33936 1110283 4728
लद्दाख 505 9868 130
लक्षद्वीप 58 719 1
मध्य प्रदेश 28060 290165 4113
महाराष्ट्र 522762 2649757 57028
मणिपुर 87 29001 375
मेघालय 131 13883 151
मिजोरम 93 4454 11
नागालैंड 146 12143 92
ओडिशा 4713 338890 1923
पुद्दुचेरी 2000 40555 687
पंजाब 26389 229367 7334
राजस्थान 21152 326299 2866
सिक्किम 97 6090 136
तमिलनाडु 30131 872415 12840
तेलंगाना 15472 303964 1746
त्रिपुरा 148 33103 393
उत्तराखंड 5042 98712 1744
उत्तर प्रदेश 39338 606063 9003
पश्चिम बंगाल 16109 576328 10370

National News inextlive from India News Desk