कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेज हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 2,00,739 नए मामलों ने अब तक सारे रिकाॅर्ड को तोड़ दिए हैं। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में दर्ज हुए मामलों से भारत में संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में दर्ज हुई 1,038 माैतों से देश में मृतकों का आंकड़ा 1,73,123 पहुंच गया है।


देश में कुल 11,44,93,238 लोगो को वैक्सीन लगी
लगातार इतनी बड़ी संख्या में दर्ज हो रहे दैनिक मामलों की वजह से देश में सक्रिय केसों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। वर्तमान में 14,71,877 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल मामलों में अब तक 1,24,29,564 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 93,528 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रहा है। अब तक देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 106 5078 63
आंध्र प्रदेश 28383 901327 7339
अरुणाचल प्रदेश 64 16792 56
असम 4547 216199 1122
बिहार 23725 269795 1651
चंडीगढ़ 3371 28210 404
छत्तीसगढ़ 118636 362301 5307
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 662 3756 2
दिल्ली 50736 705162 11540
गोवा 5112 57846 857
गुजरात 39250 323371 4995
हरियाणा 27421 299205 3316
हिमाचल प्रदेश 6929 64242 1148
जम्मू और कश्मीर 9390 130304 2042
झारखंड 18524 127976 1292
कर्नाटक 85499 996367 13046
केरल 58564 1125775 4836
लद्दाख 1051 10095 132
लक्षद्वीप 98 746 1
मध्य प्रदेश 49551 309489 4312
महाराष्ट्र 613635 2905721 58804
मणिपुर 133 29052 376
मेघालय 363 13971 151
मिजोरम 240 4470 12
नागालैंड 84 12263 93
ओडिशा 11687 341733 1933
पुद्दुचेरी 3032 41719 698
पंजाब 28250 246583 7672
राजस्थान 44905 333379 3008
सिक्किम 193 6127 136
तमिलनाडु 54315 887663 12970
तेलंगाना 27861 308396 1788
त्रिपुरा 334 33143 394
उत्तराखंड 10770 101461 1793
उत्तर प्रदेश 111835 622810 9376
पश्चिम बंगाल 32621 587037 10458

National News inextlive from India News Desk