नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोविड​​-19 संक्रमण के नए मामले एक दिन में 20,346 दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दर्ज किए आंकड़ों के मुताबिक इन नए मामलों के साथ देश में 1,03,95,278 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 24 घंटे के अंतराल में 222 लोगों की बीमारी के कारण माैत हुई। इस तरह से देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,50,336 हो गई है। भारत में काेरोना वायरस से बीमारी से उबरने वालाें की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यहां अब तक 1,00,16,859 लोग ठीक हो चुके हैं। नेशनल रिकवरी रेट 96.36 फीसदी पहुंच गया और डेथ रेट 1.45 फीसदी है।

इस समय देश में 2,28,083 सक्रिय मामले

वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या लगातार 17 वें दिन तीन लाख से नीचे रही। इस समय देश में 2,28,083 सक्रिय मामले हैं। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।

17,84,00,995 नमूनों का परीक्षण किया गया

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोविड-19 के लिए 6 जनवरी तक 17,84,00,995 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें बुधवार को 9,37,590 शामिल हैं। वहीं 222 नए लोगों में महाराष्ट्र के 66, केरल के 25, पश्चिम बंगाल के 22 और दिल्ली के 16 लोग शामिल हैं। देश में अब तक हुई कुल मौतों में से, महाराष्ट्र में 49,825, इसके बाद तमिलनाडु (12,188), कर्नाटक (12,124), दिल्ली (10,625), पश्चिम बंगाल (9,863) उत्तर प्रदेश (8,441), आंध्र प्रदेश (7,125) और पंजाब में (5,412) केस दर्ज हुए।

National News inextlive from India News Desk