नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामलों और 284 मौतों दर्ज् हुई हैं। वहीं एक दिन में 284 नई मौतें दर्ज की गईं। आंकड़ों के मुताबिक इधर पिछले कुछ दिनों से कोविड के नए मामले 30,000 से नीचे दर्ज हो रहे हैं। नए मामलों के साथ, भारत में कोविड​​​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 4,43,497 हो गई है।

देश में अब तक कुल 4,43,497 मौतें हुई

पिछले 24 घंटे में 284 नई माैतों में केरल से 129 और महाराष्ट्र से 52 माैतें शामिल हैं। वहीं देश में अब तक कुल 4,43,497 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,38,221, कर्नाटक से 37,529, तमिलनाडु से 35,217, दिल्ली से 25,083, उत्तर प्रदेश से 22,884, केरल से 22,779 और पश्चिम बंगाल से 18,599 मौतें हुई हैं।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले भी घटकर 3,51,087 हो गए हैं। देश में नेशनल रिकवरी रेट 97.62 प्रतिशत और डेथ रेट 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 11,120 मामलों की कमी दर्ज की गई है। अब तक 3,25,22,171 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

अब तक कुल 54,60,55,796 परीक्षण

देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक कुल 54,60,55,796 परीक्षण हो चुके हैं। इनमें अकेले मंगलवार को 16,10,829 परीक्षण किए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित कुल खुराक 75.89 करोड़ तक पहुंच गई है।

National News inextlive from India News Desk