कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,73,810 नए मामले आने के बाद भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 पहुंच गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार एक दिन में 1,619 नई मौतें होने के बाद देश में अब तक कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। तेजी से बढ़ते नए मामलों की वजह से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 हो गई है। इनमें से कुछ मरीजों का इलाज अस्पताल तो कुछ का होम आइसोलेशन में हो रहा है।


कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके
हालांकि कोरोना वायरस के अब तक 1,29,53,821 मरीज ठीक भी हो चुके है। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन कैंपेन भी काफी तेजी से चल रहा है। अब तक देश में कुल 12,38,52,566 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,56,133 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 126 5200 64
आंध्र प्रदेश 44686 909941 7410
अरुणाचल प्रदेश 122 16809 56
असम 6615 216705 1135
बिहार 44701 277667 1749
चंडीगढ़ 3625 29896 413
छत्तीसगढ़ 128019 410913 5908
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 923 3876 4
दिल्ली 74941 766398 12121
गोवा 7052 59277 883
गुजरात 61647 337545 5377
हरियाणा 42217 311339 3415
हिमाचल प्रदेश 8696 66489 1190
जम्मू और कश्मीर 11467 133168 2057
झारखंड 28010 133479 1456
कर्नाटक 133562 1014152 13351
केरल 94009 1140486 4929
लद्दाख 1647 10351 133
लक्षद्वीप 390 774 1
मध्य प्रदेश 68576 334947 4557
महाराष्ट्र 672037 3106828 60473
मणिपुर 255 29090 376
मेघालय 680 14038 153
मिजोरम 383 4509 12
नागालैंड 176 12285 94
ओडिशा 20180 346134 1944
पुद्दुचेरी 4468 42595 708
पंजाब 34190 257946 7902
राजस्थान 67135 344331 3151
सिक्किम 399 6161 136
तमिलनाडु 70391 907947 13113
तेलंगाना 39154 314441 1838
त्रिपुरा 462 33178 394
उत्तराखंड 17293 104872 1868
उत्तर प्रदेश 191457 650333 9830
पश्चिम बंगाल 49638 599721 10568

National News inextlive from India News Desk